आवाज सुनी तो गाड़ी रोककर रात डेढ़ बजे नदी किनारे पहुंचे विधायक, मच गया हड़कंप, पुलिस और अधिकारियों की भी लगी परेड
Sand Mafia: छत्तीसगढ़ में अवैध रेत खनन के खिलाफ देर रात बड़ी कार्रवाई की गई है। विधायक विक्रम मंडावी में करीब 1.30 बजे अवैध रेत खनन के खिलाफ छापामारा है।
बीजापुर: छत्तीसगढ़ में अवैध रेत खनन बड़ा मुद्दा बना हुआ है। अवैध रेत खनन के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने देर रात खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रात के करीब 1 बजकर 24 मिनट में विधायक विक्रम मंडावी अचानक जिले के मिंगाचल नदी के किनारे पहुंच गए।
मिंगाचल नदी में हो रहा था खनन
जब विधायक विक्रम मंडावी मिंगाचल नदी के किनारे पहुंचे तो यहां रेत रात अवैध खनन हो रहा था। विधायक के छापे के दौरान अवैध खनन में लगे कई वाहन और मशीनें मिली हैं। जिन्हें जब्त कर लिया गया है। रात 1 बजे विधायक के अचानक नदी के किनारे पर पहुंचने से रेत माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई।
कई मशीनें जब्त
कार्रवाई के दौरान नदी क्षेत्र से टिप्पर, ट्रैक्टर, जेसीबी और अन्य भारी मशीनें जब्त की गईं। जबकि कुछ वाहन चालक और खनन से जुड़े लोग मौके से भागने में सफल रहे। देर रात छापा मारने पहुंचे विधायक ने अवैध रेत खनन के बारे में विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी है। जिसके बाद खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
विधायक विक्रम मंडावी ने नदी हो रहे अवैध रेत खनन को पकड़ने के लिए छापा मारा था। देर रात विधायक के छापे के बाद रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। विधायक ने मौके से ही खनिज विभाग और पुलिस अधिकारियों को फोन कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
- अवैध रेत खनन के खिलाफ विधायक का छापा
- रात करीब 1.30 बजे मिंगाचल नदी के तट पर पहुंचे
- विधायक के छापे के बाद माफियाओं में मचा हड़कंप
- मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जब्त की मशीनें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0